सबको जोड़कर घर को प्रेम से परिपूर्ण करती है महिला : सुधांशु महाराज

Spread the love

देहरादून()। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विश्व जागृति मिशन के ओर से हवन और सत्संग का आयोजन किया। इस दौरान विख्यात संत सुधांशु महाराज ने वीडियो प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रवचन देते हुए कहा कि महिला कोमल के साथ दृढ़ भी बहुत होती है जो सबको जोड़ना, मिलाना, चलाना और व्यवस्था बनाकर घर को प्रेम से परिपूर्ण करती है।रविवार को अपर तुनवाला स्थित आनंद देव लोक आश्रम में आचार्य महेश शर्मा, प्रेम भाटिया, सुषमा भाटिया, रंजना खत्री और गीता भाटिया ने मधुर भजन सुनाकर सभी को भाव विभोर कर दिया। कार्यक्रम में वरिष्ठ सदस्या बिमला वालिया और सीमा आनंद सिंह को सम्मानित किया गया। प्रचार मंत्री भूपेंद्र चड्ढा ने बताया कि 12 से 15 मार्च तक मेरठ में सुधांशु महाराज के सानिध्य में होने जा रहे सनातन संस्कृति जागरण अभियान के लिये बड़ी संख्या में भक्तों ने नाम लिखवाए हैं। इस अवसर पर प्रधान सुधीर शर्मा, यजमान विजेंद्र सिंह वालिया, तेज कुमार, हुकम सिंह राणा, विजय खत्री, राजेंद्र भट्ट, ओम प्रकाश जुयाल, मधु माटा, जगदीश पोखरियाल, रमेश थपलियाल, बलबीर सिंह कैंतुरा, सुरेंद्र वागला और गंगा प्रसाद जोशी समेत अन्य लोग मौजूद रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *