अस्थमा अटैक से पीड़ित महिला को एयर एंबुलेंस से भेजा एम्स

Spread the love

उत्तरकाशी : अस्थमा अटैक से गंभीर रूप से पीड़ित एक महिला को हेली एंबुलेंस के माध्यम से समय रहते एम्स रेफर किया गया। एम्स रेफर होने के बाद समय पर उपचार मिलने से मरीज की जान बच गई। उप जिला चिकित्सालय पुरोला के डॉ. मनोज असवाल ने बताया कि शनिवार सुबह अस्थमा से पीड़ित महिला सुशीला शर्मा को चिकित्सालय लाया गया था। जांच करने पर पता चला कि महिला अचानक तेज अस्थमा अटैक आया था। अस्पताल पहुंचने पर मरीज का ऑक्सीजन स्तर बेहद कम था। स्थिति की गंभीरता व अस्पताल में आईसीयू केयर सुविधा नहीं होने के चलते मरीज को हायर सेंटर रेफर करना जरूरी था। इसके बाद हेली एंबुलेंस की सहायता से दोपहर करीब दो बजे मरीज को एम्स भेजा गया। एम्स रेफर होने के बाद महिला की हालत ठीक बताई जा रही है। उनका कहना है कि यदि उप जिला चिकित्सालय में आईसीयू केयर सुविधा होती तो शायद इस प्रकार के मरीजों को हायर सेंटर रेफर करने की जरूरत नहीं पड़ती। दूसरी ओर डॉ. असवाल की सूझबूझ व तत्परता से समय पर मरीज को हायर सेंटर रेफर करने के प्रयासों की क्षेत्र के लोगों ने खूब सराहना की है। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *