पति के नशे की लत से परेशान महिला ने छोड़ा घर

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : अपने पति के नशे की लत व मारपीट से परेशान होकर एक महिला ने अपने बेटे के साथ घर छोड़ दिया। बुधवार को पुलिस ने महिला व उसके बेटे को गुजरात के अहमदाबाद से सकुशल बरामद किया है।
कुछ दिन पूर्व मामले में मुकेश नामक एक व्यक्ति की ओर से कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज करवाई गई थी। जिसमें उसने बताया कि उसकी पत्नी व बच्चा घर से लापता हो गया है। काफी खोजबीन करने के बाद भी दोनों का कुछ पता नहीं चल पा रहा है। सर्वलांस व अन्य सूत्रों से पुलिस ने महिला को अहमदाबाद से बरामद किया। महिला ने बताया कि उनका कुछ वर्ष पूर्व विवाह हुआ था। लेकिन, उसका पति आए दिन नशे में उसके साथ मारपीट करता है। बताया कि इससे परेशान होकर वह अपने बेटे के साथ घर से चली गई थी। महिला ने अपने पति के साथ रहने से इंकार किया। कहा कि वह उससे अलग स्वयं ही बेटे का पालन-पोषण करना चाहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *