खेत में काम रह रही महिला की करंट लगने से मौत

Spread the love

नई टिहरी। जौनपुर ब्लॉक के ज्यालसी मुंदणी निवासी एक महिला के विद्युत पोल से करंट लगने के कारण मौके पर ही मौत हो गई है। महिला अपने खेत में निराई गुडाई करने गई थी। लेकिन खेत में खड़े विद्युत पोल पर करंट दौड़ने से हादसा हो गया है। परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया। ज्यालसी मुंदणी निवासी लक्ष्मी देवी पत्नी जयपाल सिंह रावत उम्र 42 वर्ष अपने खेत में काम करने गई थी। लेकिन खेत के पास में लगे बिजली के पोल पर करंट दौड़ गया। जिस कारण महिला करंट की चपेट में आ गई। जिससे महिला बुरी तरह झूलस गई। दूसरे खेतों में काम कर रहे अन्य लोगों को पता लगाते हुए उन्होंने परिजनों को सूचना दी। साथ ही बिजली विभाग को भी सूचना दी। परिजनों के मौके पर पहुंचने से पहले ही महिला की मौत हो गई थी। परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *