महिला का खोया बैग मिला, 2.16 लाख रुपये लौटाए

Spread the love

हरिद्वार()। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस की तत्परता और सीसीटीवी कैमरों की मदद से हरियाणा से बेटी की शादी के लिए हरिद्वार आई महिला का खोया बैग मिल गया। इस बैग में रखे 2.16 लाख रुपये महिला को लौटा दिए गए। इस पर महिला ने हरिद्वार पुलिस का आभार जताया। पुलिस के अनुसार, बुधवार को रोहतक हरियाणा की महिला ने कोतवाली पहुंचकर बताया कि वह बेटी की शादी के सिलसिले में रानीपुर आई थी। बस अड्डे से ई-रिक्शा में सवार होकर रानीपुर मोड़ पर उतरते समय बैग रिक्शा में ही छूट गया। महिला को न तो ई-रिक्शा का नंबर पता था और न ही चालक की पहचान। प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा के निर्देश पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक खेमेंद्र गंगवार के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालते हुए पांच फरवरी को ई-रिक्शा का पता लगा लिया। ई-रिक्शा चालक के पास से बैग बरामद किया गया। चालक ने बताया कि वह महिला की तलाश कर बैग लौटाने की कोशिश कर रहा था। इस कार्रवाई में कांस्टेबल नवीन क्षेत्री, कांस्टेबल संदीप कुमार और महिला कांस्टेबल रीता रावत शामिल रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *