रोजगार का सृजन कर स्वरोजगार से लोगों को जोड़ रहीं महिलाएं

Spread the love

नैनीताल। डीएसबी परिसर में शुक्रवार को गिरी इंस्टीट्यूट अफ डेवलपमेंट स्टडीज लखनऊ के रिटायर्ड प्रो. जीएस मेहता ने स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से कुमाऊं हिमालय में महिलाओं का वित्तीय समावेशन और आर्थिक सशक्तिकरण विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण में स्वयं सहायता समूहों की भूमिका पर जानकारी दी। कहा कि महिलाएं समूहों के माध्यम से सामूहिकता के द्वारा स्वरोजगार को अपनाकर स्वयं आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं। समूहों का बैंक लिंकेज के माध्यम से उनके वित्तीय समावेशन को भी बढ़ावा मिल रहा है। एनयूएलएम तथा एनआरएलएम योजनाएं प्रदेश में शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को समूहों के माध्यम से स्वरोजगार से जोड़कर सशक्त कर रही हैं। इससे पूर्व प्रो़ मेहता का विभाग में विभागाध्यक्ष प्रो़ रजनीश पांडे ने स्वागत किया। इस मौके पर प्रो़ ललित तिवारी, ड़ नंदन सिंह बिष्ट, ड़ जितेंद्र कुमार लोहनी, ड़ सारिका वर्मा, ड़ रिचा गिनवाल, ड़ दलीप कुमार, नवीन राम, ड़ प्रीति आदि रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *