स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर आत्मनिर्भर बने महिलाएं

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : उड़ान स्वायत्त सहकारिता राष्ट्रीय ग्रामीण अजीविका मिशन व ग्रामीण वेगवृद्धि के तत्वावधान में वार्षिक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें समूहों के माध्यम से निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। इस दौरान महिलाओं को समूह से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया।
पदमपुर सुखरो में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने किया। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों को ग्रामीण विकास की नींव बताया। कहा कि महिला समूह न केवल स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन में सहायक हैं। बल्कि, महिला सशक्तिकरण व आर्थिक स्वालंबन की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कहा कि समूहों के माध्यम से हम ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की गति को तेज कर सकते हैं। उन्होंने सरकार के माध्यम से महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं को भी सराहा। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सरकार ने महिलाओं की सामाजिक व आर्थिक स्थिति को सशक्त बनाने के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें आर्थिक अवसर प्रदान करना है। उन्होंने समूहों को उत्पाद गुणवत्ता में सुधार व आर्थिक साक्षरता के क्षेत्र में अतिरिक्त प्रशिक्षण व संसाधनों की आवश्यकता पर भी जोर दिया। उन्होंने सरकार की ओर से इन समूहों के लिए उपलब्ध योजनाओं और सहायता की जानकारी भी साझा की और उन्हें इन योजनाओं का पूरा लाभ उठाने की सलाह दी। इस मौके पर बीडीओ प्रभारी दीक्षित जोशी, सोनिया असवाल, लक्ष्मी नेगी, सुनीता काला मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *