महिलाओं ने मनाया तीज पर्व

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : अखिल भारतीय वैश्य महासंगठन महिला सभा की ओर से तीज महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान महिलाओं की प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
नजीबाबाद रोड स्थित एक बारात घर में तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। संगठन की संरक्षक मंजू अग्रवाल, गीता जिंदल के नेतृत्व में महिलाओं ने विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए। संगठन की अध्यक्ष प्रिया मित्तल, महासचिव नेहा अग्रवाल, कोषाध्यक्ष पूजा अग्रवाल ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी तीज महोत्सव मनाया गया। महिलाओं के लिए विशेषज्ञ सेल्फी प्वाईंट बनाया गया था। महिलाओं के लिए बनाया गया झूला आकर्षण का केंद्र रहा। साथ ही तीज क्वीन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। महिलाओं को उपहार भी वितरित किए गए। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष राकेश अग्रवाल, नगर अध्यक्ष राम प्रसाद जिंदल, महासचिव राजीव अग्रवाल, अनिल गोयल, मानसी गोयल, अंजलि जिंदल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *