देश के विकास में योगदान दे रही महिलाएं

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भारत तिब्बत सहयोग मंच महिला मोर्चा की ओर से चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन बैठक का आयोजन किया गया। सदस्यों ने कहा कि आज महिलाएं देश की तरक्की में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।
चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन पटेल मार्ग स्थित मंच कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। नगर अध्यक्ष अर्चना शर्मा ने कहा कि आज महिलाएं पुरुषों के साथ कांधे से कांधा मिलाकर देश के विकास में अपना योगदान दे रही हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष रानी नेगी ने कहा कि आज भारत विश्व में एक शक्ति के रूप में उभर कर आ रहा है। इस मौके पर प्रदेश मंत्री लीला कर्णवाल, जिला उपाध्यक्ष सविता खंडूरी, जिला सोशल मीडिया प्रमुख ममता भट्ट, जिला महामंत्री इंदु जुयाल, लक्ष्मी बलूनी, मीरा चौहान, उमा रावत, लक्ष्मी नेगी, दीपा कठैत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *