होली के गीतों पर झूमी महिलाएं

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कुमांऊ सामाजिक सांस्कृतिक मैत्री संगठन की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं ने होली के गीतों पर खूब नृत्य किया। साथ ही एक-दूसरे को होली की भी बधाईयां दी।
संगठन ने एक दूसरे पर गुलाल का टीका लगाकर होली की शुरूआत की। सदस्यों ने बताया कि कुमांऊ सामाजिक सांस्कृतिक मैत्री संगठन की ओर से प्रत्येक वर्ष होली का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस वर्ष यह महोत्सव लालढांग चमरिया में आयोजित किया गया। होली मिलन कार्यक्रम में कोटडीढांग, लालढांग, सिगड्डी, कलालघाटी, मोटाढांक, चमरिया, दुर्गापुरी, लछमपुर, रसूलपुर सहित अन्य क्षेत्रों में रहने वाले सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। जिसमें कीर्तन मंडलियों की ओर से भी प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में संगठन के अध्यक्ष हुकम सिंह नेगी, मुख्य अतिथि नंदन सिंह जलाल, प्रधानाचार्य मोहन चंद्र हतेली लालढांग क्षेत्र की क्षेत्र पंचायत सदस्या राजेश्वरी ने अपना विशेष योगदान दिया। लोकगायक दयाशंकर फलारा व अनिता नेगी सहित अन्य कलाकारों ने अपनी मधुर प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में चमरिया क्षेत्र की महिला कीर्तन मण्डली, सिद्धबाबा मंडली, भागीरथी कीर्तन मंडली कोटडीढांग, सिगड्डी की महालक्ष्मी कीर्तन मंडली, लछलपुर कलालघाटी की पार्वती कीर्तन मंडली सहित अन्य कीर्तन मंडलियों ने भी अपनी प्रस्तुति दी। इस मौके पर रविंद्र मनराला, पूरन अधिकारी, प्रताप सिंह, कुंदन सिंह नेगी, अजय कुकरेती, जगदीश पांडे, हरीश जोशी, भारत सिंह रावत, आनंद रावत, दीपक बिष्ट, दीवान अधिकारी, आनंद प्रकाश शर्मा, जगत सिंह पटवाल, मीना अधिकारी, पार्वती बिष्ट आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *