बिजली-पानी को सड़क पर उतरी महिलाओं ने प्रदर्शन किया

Spread the love

पिथौरागढ़। बिषाड़ की महिलाओं ने बिजली, पानी को लेकर प्रदर्शन किया। महिलाओं ने कहा एक वर्ष बाद भी ग्रामीणों को जल जीवन मिशन योजना का लाभ नहीं मिला है। इससे लोग पानी के समस्या से जूझ रहे हैं। इसके अलावा ग्रामीणों को शासन-प्रशासन की अन्य योजनाओं का भी लाभ नहीं मिल रहा है। बुधवार को कांग्रेस अनुसूचित महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीता भारती के नेतृत्व में महिलाएं कलक्ट्रेट पहुंची। इस दौरान उन्होंने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। महिलाओं ने कहा कि उन्हें सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। गांव में पानी की खासी दिक्कत है। प्रदेश में वृहद स्तर पर जल जीवन मिशन योजना संचालित है, लेकिन इसका लाभ उन्हें नहीं मिलता। मनरेगा के तहत संचालित योजनाओं से भी ग्रामीण वंचित हैं। ग्रामीणों के रात के समय आवाजाही करने के लिए भी क्षेत्र में सोलर लाइट तक नहीं लगाई हैं। बाद में महिलाओं ने सीडीओ से भी मुलाकात कर समस्याएं बताई। उन्होंने सीडीओ से ग्रामीणों को समस्याओं को लेकर गांव में चौपाल लगाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *