सिंचाई व्यवस्था को लेकर महिलाओं ने किया प्रदर्शन

Spread the love

 

अल्मोड़ा। पिछले तीन वर्षों से क्षतिग्रस्त धुधलिया सिचाई नहर ठीक नहीं होने पर शुक्रवार को महिलाओं को गुस्सा फुट पड़ा। नाराज महिलाओं ने जल्द से जल्द सिचाई व्यवस्था को ठीक करने की मांग को लेकर सहायक अभियंता कार्यालय में धरना- प्रदर्शन किया। मांग पूरी नहीं होने पर क्रमिक, आमरण अनशन की भी चेतावनी महिलाओं ने दी। विभागीय उच्च अधिकारियों को भी ज्ञापन सौंपा। धुधलिया बिष्ट के ग्रामीण काश्तकारों ने कहा कि पिछले तीन वर्षों से ग्राम पंचायत की सिंचाई नहर क्षतिग्रस्त है, बार-बार धरना- प्रदर्शन के बाद भी विभाग की ओर से कार्य नहीं किया जा रहा है। जिसके चलते ग्रामीणों की षि भूमि सिंचाई से वंचित है। कहा 21 नवंबर 2022 को किए घेराव के बाद ग्रामीणों को आश्वासन मिला, लेकिन आज तक कोई कार्य नहर पर नहीं किया गया। चेतावनी दी कि शीघ्र नहर से ग्रामीणों को सिंचाई पानी उपलब्ध नहीं हुआ तो मजबूरन क्रमिक,आमरण अनशन करना पड़ेगा। यहां ड़ विनोद कुमार छिमवाल, दीपा देवी, चंद्रा देवी, सरस्वती देवी, धना, भावना जोशी, चंपा देवी, आनंदी देवी, कमला देवी, पुष्पा देवी, गीता, बसंती रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *