पहाड़ी उत्पाद बनाकर आत्मनिर्भर बनेंगी महिलाएं : जिलाधिकारी

Spread the love

– जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने महिला को मंडुवे के लड्डू व पापड़ बनाने के लिए किया प्रेरित
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने रविवार को विकासखंड पौड़ी सभागार में एक दिवसीय खाद्य एवं फल प्रसंस्करण कार्यशाला का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को लिजत पापड़ व मंडुवे के लड्डू बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पहाड़ी उत्पाद बनाकर महिलाएं अपनी आर्थिकी सुधार सकती हैं और आत्मनिर्भर बन सकती हैं।
इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि अन्य लोगों को भी समूह में शामिल करें, जिससे कार्य के साथ-साथ आमदनी भी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के पहाड़ी उत्पादों को अन्य राज्यों में भी काफी पसंद किया जा रहा है। साथ ही देश-विदेश से उत्तराखंड घूमने आ रहे पर्यटक भी पहाड़ी उत्पादों का काफी लुत्फ उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहाड़ में विभिन्न तरह की सामग्री उपलब्ध है, जिससे अनेक प्रकार के पहाड़ी उत्पादों को तैयार किया जा सकता है। इस तरह के पहाड़ी उत्पादों को महत्व दें, जिससे स्वयं सहायता समूह की आर्थिकी मजबूत बन सकेगी। उन्होंने पहाड़ी उत्पादों के प्रचार-प्रसार पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण में पहाड़ी उत्पाद बनाने की विधि अच्छे से समझे और अन्य लोगों तक भी उसकी जानकारी पहुंचाएं। जिससे अन्य लोग भी उसका उपयोग कर अपनी आर्थिकी मजबूत बना सकेंगे। प्रशिक्षण में विकास खंड पौड़ी, कोट व खिर्सू की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। इस अवसर पर संजीव कुमार राय, खंड विकास अधिकारी तेग सिंह रावत, एवीडियो शशि रावत, वित्त समन्वयक धनंजय प्रसाद भट्ट, ईटीसी से किशोर परिहार, कुलदीप पांडे, स्वयं सहायता समूह से बबीता देवी, कुसुम देवी, पार्वती देवी, उमा देवी, लक्ष्मी देवी, प्रियंका, रीना रौथाण आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *