शांतिपुरी पीएचसी को 8साल बाद मिली महिला चिकित्सक

Spread the love

रुद्रपुर। शांतिपुरी में लंबे इंतजार के बाद पहुंची महिला चिकित्सक डॉ. आसमा जोशी का शुक्रवार को ग्रामीणों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। शांतिपुरी पीएचसी में पिछले आठ साल पूर्व महिला चिकित्सक डॉ रेनू शूंठा के प्रमोशन पर स्थानान्तरण होने के बाद से अस्पताल में महिला चिकित्सक का भारी अभाव था। जिसके चलते महिलाओं को डिलीवरी करवाने तथा अन्य उपचार के लिए किच्छा, हल्द्वानी और रुद्रपुर जाना पड़ता था। अस्पताल में चिकित्सकों की मांग को लेकर विगत आठ वर्षों में ग्रामीणों ने कई बार आंदोलन किए। इसके परिणाम स्वरूप आखिर आठ साल की लंबी प्रतीक्षा के बाद अस्पताल में शुक्रवार को महिला चिकित्सक डॉ.जोशी ने विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया है। अस्पताल में महिला चिकित्सक के पहुंचने की सूचना मिलते ही कांग्रेस प्रदेश सचिव विनोद कोरंगा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने अस्पताल पहुंच कर फूल मालाओं से डा. आसमा जोशी का स्वागत किया। जबकि डा. राहुल गौड़ भी करीब छह माह पहले से अस्पताल में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। कांग्रेस प्रदेश सविच व पूर्व जिलापंचायत सदस्य विनोद कोरंगा ने कहा कि महिला चिकित्सक के आने से क्षेत्र की करीब 50 हजार आबादी को सीधे स्वास्थ्य लाभ मिल सकेगा। यहां डॉ. राहुल गौड़, प्रधानपति बिशन सिंह कोरंगा, कविता तिवारी, फार्मसिष्ट ममता भटनागर, एएनएम राधिका धामी, आशा दीपा कोरंगा, नारायण सिंह कोरंगा, चंदन, पुष्पा बिष्ट, ममता क्वीरा, गुडडू पांडे, पूजा रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *