महिलाओं को मोबाइल एप की दी जानकारी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: नगर निगम के अंतर्गत वार्ड नंबर 37 पश्चिमी झंडीचौड में आयोजित बैठक में जशोधरपुर पुलिस की ओर से महिलाओं की सुरक्षा के लिए लांच किए गए उत्तराखंड पुलिस के नए मोबाइल ऐप की जानकारी दी गई।
बैठक में जशोधरपुर पुलिस चौकी प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक नया एप लांच किया गया है। इसमें महिला को मुसीबत में होने पर एप के बटन को दबाना होगा, जिससे तुरंत महिला की शिकायत पुलिस कंट्रोल रूम में दर्ज हो जायेगी। साथ ही महिला की लोकेशन का पता भी पुलिस को लग जायेगा। पार्षद सुखपाल शाह ने कहा कि पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा की दृष्टि को देखते हुए जो नया ऐप बनाया गया है, निश्चित ही महिलाओं की सुरक्षा के लिए यह बहुत ही अच्छा प्रयास है। महिलाओं के पास स्मार्टफोन होना चाहिए और मोबाइल में उत्तराखंड पुलिस का ऐप डाउनलोड होना जरूरी है। इससे महिलाओं को काफी सुरक्षा मिलेगी। इस मौके पर पर पूर्व प्रधान पुष्पा देवी, मंजू देवी, सरोज देवी, बबीता देवी, भागीरथी देवी, गुड्डी देवी और सुनीता देवी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *