जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : कल्जीखाल ब्लॉक के अन्तर्गत राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डांगी में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में राजस्व, विभाग के अधिकारियों के अलावा अभिभावक उपस्थित रहे। इस दौरान बताया गया कि छात्रों और शिक्षकों की सुरक्षा को लेकर स्कूल का संचालन पंचायत भवन में किया जा रहा है।
मंगलवार को पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य सज्जन सिंह नेगी की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत डांगी पंचायत भवन में आयोजित बैठक में भालू और गुलदार की लगातार बढ़ रही सक्रियता को लेकर चर्चा की गई। सज्जन सिंह नेगी ने महिलाओं को घास, लकड़ी व मवेशियों को चराने के लिए समूह में जाने की सलाह दी। कहा कि ग्रामीणों को अपनी सुरक्षा स्वयं करनी पड़ेगी और जागरूक रहना होगा। समाजिक कार्यकर्ता जगमोहन डांगी ने बताया कि आए दिन भालू और गुलदार मवेशियों को मार रहा है। गनीमत है कि अभी तक जंगली जानवरों ने मानव को क्षति नहीं पहुंचाई है। उन्होंने बताया कि वन विभाग जिस प्रकार वन अग्नि सुरक्षा को लेकर गंभीर रहता है और जनप्रतिनिधियों के साथ ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठियां करता है, उसी प्रकार वन्य जीवों के बढ़ते हमले से बचने के लिए ग्रामीण स्तर पर महिला मंगल दल पंचायत प्रतिनिधियों, वन पंचायत सरपंचों के साथ प्रत्येक माह में एक बार रेंज स्तरीय वन अधिकारियों को बैठक करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अब तक जितने भी डीएफओ आए वह मंडल मुख्यालय से बाहर नहीं निकले, जब कोई घटना घटित होती उसके बाद ही वन अधिकारी हरगत में आते है। इस अवसर पर राजस्व निरीक्षक सुदामा सिंह रावत, राजस्व उप निरीक्षक धीरज सिंह, दौलत सिंह बिष्ट, प्रभारी प्रधानाचार्य श्रीमती विनीता रावत, वन आरक्षी रवि चौधरी, फायर वाचक अजीत, वन पंचायत सरपंच मीना देवी, पूर्व वन पंचायत सरपंच अर्जुन सिंह लिंगवाल, वीर सिंह चौहान, पूर्व ग्राम पंचायत प्रधान भगवान सिंह चौहान, दमयंती देवी, कांति देवी, पुष्पा देवी, कांता देवी, रेखा, दिनेश नेगी, शिव सिंह, सुरेन्द्र सिंह देवी आदि मौजूद थे।