आवारा पशुओं से परेशान महिलाओं ने किया प्रदर्शन

Spread the love

अल्मोड़ा। जंगली जानवरों के साथ ही आवारा पशु भी खेती को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इससे परेशान क्षेत्र की महिलाओं ने सोमवार को यहां सांकेतिक प्रदर्शन किया। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन सौंप कर क्षेत्र में घूम रहे आवारा पशुओं को गौ सदन भेजने की मांग की । महिलाओं ने कहा है कि इस पर समय रहते सुनवाई नहीं होने पर आंदोलन शुरू करने को बाध्य होंगी। पूर्व जिला पंचायत सदस्य लीला बिष्ट के नेतृत्व में सोमवार को महिलाओं ने नगर पंचायत कार्यालय व तहसील में प्रदर्शन कर सांकेतिक धरना दिया। इस दौरान महिलाओं ने एसडीएम शीप्रा जोशी पांडे व नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अनिरुद्घ गौड़ से वार्ता कर नगर क्षेत्र में लंबे समय से आवारा पशुओं द्वारा खेती को हो रहे नुकसान से अवगत कराया। कहा कि आवारा घूम रहे जानवर रबी की फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। उन्होंने ऐसे पशुपालकों को चिन्हित करने की भी मांग की जोकि जानवरों को इस प्रकार से छोड़ दे रहे हैं। एसडीएम ने ईओ और पशु चिकित्सा अधिकारी समस्या के निराकरण के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। वार्ता में ईओ अनिरुद्घ गौड़, पशु चिकित्साधिकारी ड. जीएस परिहार, पूर्व जिला पंचायत सदस्य लीला बिष्ट, बसंती देवी, धर्मा देवी, माया, पार्वती, सरस्वती, वर्षा, किरन पार्वती आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *