प्रशिक्षण में महिलाओं ने सीखें फैशन डिजाइनिंग के गुर

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : जिला उद्योग केंद्र व आस्था सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में तीन साप्ताहिक उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम में महिलाओं को फैशंन डिजाइनिंग के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस दौरान महिलाओं से इसे स्वरोजगार के रूप में अपनाने की अपील की। तीन सप्ताह तक चले इस प्रशिक्षण में 54 महिलाओं ने हिस्सा लिया।
गुरुवार को जिला पंचायत के पुराने सभागार में तीन साप्ताह तक चले फैशंन डिजाइनिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक राजकुमार पोरी ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से महिलाओं को स्वरोजगार अपनाने में मदद मिलती है। कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही है। उन्होंने महिलाओं से सरकार की इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने पर जोर दिया। इस अवसर पर विधायक ने प्रशिक्षु महिलाओं को सम्मानित करते हुए इसे स्वरोजगार के रूप में अपनाने पर जोर दिया। प्रशिक्षक रेनू नेगी ने महिलाओं को प्रशिक्षण दिया। इस मौके पर जिला उद्योग केंद्र के सहायक प्रबंधक माधो सिंह रावत, आस्था सेवा संस्थान के सचिव राकेश चंद्रा, दिनेश शाह, राकेश नेगी, बबीता नौटियाल, वीरेंद्र पांथरी आदि शामिल रहे।
फोटो 20
कैप्शन : विधायक राजकुमार पोरी महिला को प्रमाण पत्र देते हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *