महिलाओं ने सीखें लीसा विदोहन के गुर

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : गढ़वाल वन प्रभाग की ओर से आयोजित कार्यशाला में महिलाओं को लीसा विदोहन से होने वाले आर्थिक लाभों की जानकारियां दी गईं।
वन पंचायत कंडोलिया में हुई कार्यशाला में प्रभागीय वनाधिकारी महातिम यादव ने महिलाओं को बोर होल विधि के वैज्ञानिक और सुरक्षित पहलुओं से अवगत कराया। कहा कि यह पारंपरिक विधियों की तुलना में यह अधिक सुरक्षित और प्रभावी है। इससे पेड़ों को भी नुकसान नहीं पहुंचता और लीसा अधिक मात्रा में प्राप्त होता है। जिपं सदस्य अनुज कुमार ने विभागीय नवाचार को सराहनीय बताया। कार्यशाला में पौड़ी, खिर्सू और कोट ब्लॉक के विभिन्न महिला समूहों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर उप प्रभागीय वनाधिकारी आइशा बिष्ट, वन क्षेत्राधिकारी नक्षत्र शाह, बीडीओ दृष्टि आनंद, क्षेपं सदस्य यशोदा नेगी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *