मतदान के लिए महिलाओं का जागरूक होना जरूरी

Spread the love

महिलाओं के लिए आयोजित की गई मेहंदी व रंगोली प्रतियोगिता
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। एकेश्वर ब्लॉक के इण्टर कॉलेज सुरखेत में स्वीप कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में मतदान के लिए महिलाओं को जागरूक करने पर भी चर्चा की गई। इस दौरान स्वीप कार्यक्रम के तहत महिलाओं के लिए मेहंदी व रंगोली कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
एनएसएस गढ़वाल मण्डल कार्यक्रम समन्वयक पुष्कर सिंह नेगी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन के तहत मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जाना है। एक सप्ताह तक चलने वाले कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। 18 से 23 अक्टूबर को युवाओं के बीच वाद-विवाद और क्विज प्रतियोगिता होगी। महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए 18 से 30 अक्टूबर के बीच रंगोली, पेंटिंग व मेहन्दी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। रविवार को हुई निबंध प्रतियोगिता में नेहा ने प्रथम, मीत चौहान एवं प्रिया नेगी ने द्वितीय, किशन व करिश्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि स्लोगन प्रतियोगिता में मनीषा ने प्रथम, रौनक एवं सत्यम सुन्द्रियाल द्वितीय और अवनीश एवं आकाश तृतीय स्थान पर रहे। इस दौरान स्वयं सेवियों को शपथ भी दिलाई गई। इस मौके पर संजय कुमार, प्रमोद रमोला, दिनेश बिष्ट, प्रेम सिंह रावत, मनवर सिंह चौहान, जयेन्द्र सिंह, सतेन्द्र सिंह रावत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *