शांतिपुरी में महिलाओं ने पेश किए रंगारंग कार्यक्रम

Spread the love

रुद्रपुर। रविवार को शांतिपुरी के उत्तरायणी मैदान में महिला दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें महिलाओं ने महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक जन जागरूकता से संबंधित रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लक प्रमुख ममता जल्होत्रा, प्रधान संघ अध्यक्ष दीपा ललित कांडपाल, प्रधान चंद्रकला बिशन कोरंगा व महिला समूह की अध्यक्ष कविता तिवारी ने संयुक्त रूप से किया। वक्ताओं ने महिलाओं पर होने वाले तरह-तरह के अत्याचार को खत्म करने और उनकी कठिन जीवन शैली से उबारकर उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए संगठित होकर आगे आने की अपील की। कार्यक्रम में क्षेत्र के दर्जनों महिला समूहों ने अपने-अपने समूह की ओर से रंगारंग प्रस्तुति दी। संचालन ममता रौतेला व कविता मेहता ने किया। कार्यक्रम को प्रधान संघ अध्यक्ष दीपा कांडपाल, दुग्ध संघ निदेशक इंदर मेहता, अजय तिवारी, मोहित नाथ गोस्वामी आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम में महिला भाजपा मंडल अध्यक्ष धंसारा शर्मा, ब्लक एजुकेटर दीपा जोशी, दीपा दानू, भवानी टाकुली, किरन खोलिया, गायत्री कोरंगा, दीपा आनंद जोशी, द्रोपती कोरंगा समेत विभिन्न महिला समूह के पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं आयोजक मंडल के सदस्य उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *