महिलाओं ने किया शराब की दुकान खोले जाने का विरोध

Spread the love

कुंभीचौड़ क्षेत्र के अंतर्गत विशनपुर में खोली जा रही शराब की दुकान
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कुंभीचौड़ क्षेत्र के अंतर्गत विशनपुर में शराब की दुकान खोले जाने के विरोध में महिलाओं ने प्रदर्शन किया। महिलाओं ने जल्द दुकान को अन्यत्र शिफ्ट नहीं करवाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
शनिवार को महिलाओं ने विशनपुर में प्रस्तावित दुकान के समीप पहुंचकर प्रदर्शन किया। महिलाओं ने आबकारी विभाग के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की। इस दौरान महिलाओं व दुकान किराए पर देने वाले के बीच भी काफी बहस हुई। महिलाओं ने दुकान स्वामी से अपनी दुकान शराब की दुकान न खुलवाने के लिए देने की अपील की। आक्रोशित महिलाओं ने जल्द शराब की दुकान नहीं हटाने पर आंदोलन को तेज करने की बात कही। महिलाओं के आक्रोश को देखते हुए शनिवार को पूरे दिन दुकान बंद रखी गई। इससे पूर्व शुक्रवार को भी महिलाओं ने मौके पर पहुंचकर दुकान को बंद करवाया था। इस मौके पर मीनाक्षी देवी, पिंकी रावत, ज्योति रावत, सीमा नेगी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *