पिथौरागढ़। अस्कोट क्षेत्र की चार ग्राम पंचायतों की महिला जनप्रतिनिधियों ने बजट तैयार करना सीखा। अर्पण संस्था की ओर से आयोजित द हंगर प्रोजेक्ट के तहत देवल, हिनकोट, गर्जिया, लेगमकाडां पंचायत क्षेत्र की 20 महिला जनप्रतिनिधियों को प्रशिक्षण दिया गया। एडीओ घनश्याम जोशी ने ग्राम पचायत विकास योजनाओं की जानकारी दी। मनरेगा कार्य के दौरान आवेदन, बिल, वाउचर के बारे में भी महिला जनप्रतिनिधियों को बताया।