पेयजल संकट से जूझ रही महिलाओं ने एसडीएम को दिया ज्ञापन

Spread the love

उत्तरकाशी। पुरोला नगर पंचायत क्षेत्र के चार वार्डो में एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति ठप पड़ी है। जिस पर स्थानीय महिलाओं ने नाराजगी व्यक्त की है। महिलाओं ने सोमवार को तहसील कार्यालय पहुंच एसडीएम को ज्ञापन प्रेषित किया। शीघ्र पेयजल आपूर्ति सुचारू करने की मांग की।

Project 2

सोमवार को मां दुर्गा विकास महिला समिति से जुड़ी महिलायें तहसील कार्यालय पुरोला पहुंची। जहां पर महिलाओं ने जल संस्थान की कार्यशैली पर नाराजगी व्यक्त की। विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए एसडीएम सोहन सिंह सैनी को ज्ञापन सौंपा। महिलाओं ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या एक से चार तक कई जगहों पर पेयजल आपूर्ति पिछले सप्ताह से बाधित हो रखी है। कहा कि यदि पाईप लाइनों में पानी आ भी रहा है तो वह एक घण्टे भी सुचारू नहीं चल रहा है। जिस कारण उनको पानी के लिए दूर-दराज स्थित हैंडपंप और प्रातिक जल स्रोतों से पानी लाना पड़ रहा है। जिसमें उनको खासी परेशानी हो रही है। महिलाओं ने विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया और कहा कि जल संस्थान के विभागीय अधिकारी और कर्मचारियों की लापरवाही से यह पेयजल समस्या आ रही है। जबकि स्रोतों में पानी की कोई कमी नहीं है। महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि पेयजल समस्या का शीघ्र निस्तारण नही होता है तो वह उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगी। ज्ञापन देने वालों में संगठन अध्यक्षा मीना सेमवाल, रेखा रावत, अम्बिका, मनीता, सुनीता, शांति देवी, सुचिता, सुलोचना देवी, अनीता, नीलम, समली देवी, कुमारी देवी आदि महिलाएं थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *