महिलाओं ने किया ईओ का घेराव

Spread the love

बागेश्वर। ठाकुरद्वारा वार्ड के भतरौला क्षेत्र की महिलाओं ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी का घेराव किया। उन्होंने कहा कि पानी की निकासी को नाली बनी है। वह रिस रही है और उनके घर, खेत आदि को नुकसान हो रहा है। घरों से निकलने वाले गंदे पानी और सीवर से जानलेवा बीमारियों का भय बना है। उन्होंने नाली की मरम्मत करने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। शुक्रवार को भतरौला की महिलाएं पालिका पहुंची। उन्होंने नारेबाजी की और ईओ को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि नाली में गंदा पानी का रिसाव हो रहा है। उनके घरों में पानी घुस रहा है। उनके खेतों को भी नुकसान हो गया है। पानी जमा होने से वह बुवाई आदि नहीं कर पा रहे हैं। मच्छर और अन्य तरह के कीटनाशक भी गंदे पानी में पल रहे हैं। डेंगू और चिकनगुनिया ने दस्तक दी है। ऐसे में उनके बच्चे, बुजुर्ग आदि बीमार पड़ सकते हैं। गंदा पानी जलस्रोतों को भी नुकसान पहुंचा रहा है। उन्होंने तत्काल नाली की मरम्मत करने और कीटनाशकों का छिड़काव करने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान चंपा जोशी, विद्या बाफिला, प्रकाश चंद्र तिवारी, प्रभा तिवारी, कमला तिवारी, जया तिवारी, भावना तिवारी, राजेंद्र कांडपाल, पार्वती कांडपाल, दीपा कांडपाल, कौशल्या गढ़िया आदि मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *