भवाली में महिलाओं ने जल संस्थान कार्यालय घेरा

Spread the love

नैनीताल। हर्षोली भोनियाधार वार्ड में पिछले पंद्रह दिनों से पानी की समस्या से परेशान वार्ड की दर्जनों महिलाएं शुक्रवार को जल संस्थान कार्यालय आ धमकीं। महिलाओं ने कार्यालय घेरकर जेई से तत्काल पानी की व्यवस्था ठीक कराने की मांग की। महिलाओं ने कहा कि पानी नहीं आया तो बिल भी नहीं आना चाहिए। महिलाओं ने कहा कि गर्मी का सीजन आते ही पानी कम हो गया है। 15 मिनट पानी आता है, उस पर भी एक बाल्टी नहीं भर पाती है। घर में पीने का पानी नहीं है। दूर हैंडपंप से महिलाएं-बच्चे पानी लाने को मजबूर हैं। सभासद मुकेश कुमार ने कहा कि हर्षोली भोनियाधार में एक हजार से अधिक जनसंख्या पानी को परेशान है। पूछने पर जल संस्थान कर्मी बहाना बनाकर मामले को टाल रहे हैं। उन्होंने जल्द समस्या का निस्तारण करने को कहा है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि जल्द पानी नहीं आया तो महिलाएं जल संस्थान में बैठकर उग्र आंदोलन को मजबूर होंगी। अवर अभियंता हरीश चंद्र द्विवेदी ने कहा कि जल्द पानी की समस्या ठीक की जाएगी। लोग मोटर लगा रहे हैं, कार्रवाई कर चालान किए जायेंगे। इस दौरान तुलसी, सुधा, ममता, मुन्नी देवी, तुलसी रौतेला, तारा देवी, दीपा देवी, चम्पा, सतीश चंद्र, मंजू आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *