महिला हिंसा रोकने को महिलाएं खुद आगे आएं: मिश्रा

Spread the love

हल्द्वानी। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ज्योति साह मिश्रा ने कहा कि महिला हिंसा को रोकने के लिए महिलाओं को खुद ही आगे आना होगा। महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होकर ही हिंसा की घटनाओं का विरोध कर सकती हैं। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकर दिवस पर राजकीय इंटर कलेज दौलतपुर में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में आयोग उपाध्यक्ष मिश्रा ने कहा कि महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक होना बेहद जरूरी है। उन्होंने महिलाओं को महिला हिंसा की घटनाओं को लेकर जागरूक किया। कहा कि अभी तक समझा जाता रहा है कि गरीबी और अशिक्षा महिला हिंसा का मुख्य कारण है, लेकिन शिक्षित समाज में भी महिला हिंसा की घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने सरकार की ओर से महिला सुरक्षा को लेकर चलाई जा रही हेल्पलाइनों की जानकारी भी लोगों को दी। कहा महिला हेल्पलाइन 24 घंटे आपके लिए उपलब्ध है। उन्होंने गौरा एप की जानकारी भी महिलाओं को दी। उन्होंने प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों से कहा कि वह हेल्पलाइन नंबरों को सभी सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा करें। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अंजू कठैत ने पीड़ित महिलाओं को दी जा रही सहायता के बारे में जानकारी दी। पुलिस महिला सेल की प्रभारी उपनिरीक्षक सुनीता कुंवर, कुमकुम धानिक ने महिलाओं को कानूनी जानकारी दी। इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी शिल्पा जोशी,गौरव पंत, शीला रौतेला, सुरेंद्र, प्रधानाचार्य डीके जोशी, रमेश चंद्र तिवारी, अभिभावक संघ अध्यक्ष रतन सिंह बिष्ट मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *