महिलाओं ने लिया योग से स्वस्थ रहने का संकल्प

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर उपवा की ओर से पुलिस परिवार के लिए योग शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं ने स्वस्थ शरीर के लिए दैनिक जीवन में योग को अपनाने का संकल्प लिया।
पुलिस लाइन पौड़ी में आयोजित शिविर में पुलिस परिवार को योग के महत्व के बारे में बताया गया। शिविर में सूर्य नमस्कार, तितली आसन, ताड आसन, मयूर आसन, धनुष आसन, शीर्षासन, पद्मासन, अलोम-विलोम, कपालभाति व अन्य आसन किये गये। पुलिस कर्मियों द्वारा आम जनमानस को भी अपने जीवन में योग अपनाने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया गया। वहीं, नगर पंचायत सतपुली में विभिन्न स्थानों पर योग शिविर आयोजन किया गया। चौहान लाज में सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा सुबह साढ़े पांच बजे से सात तक योगाभ्यास करवाया गया। राजकीय इंटर कालेज सतपुली में प्रशासन की ओर से स्थानीय लोगों को योग के प्रति जागरूक किया गया। इस मौके पर रणवीर सिंह रावत, योग प्रशिक्षक आमोद नेगी, योग प्रशिक्षक, थानाध्यक्ष लाखन सिंह, अंजना वर्मा, प्रेम सिंह रावत, त्रिलोक सिंह नेगी, गंगा सिंह बिष्ट, बलवीर सिंह नेगी, मनीष खुगशाल, विनोद घिल्डियाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *