जयन्त प्रतिनिधि।
थलीसैंण : शनिवार को विकासखंड थलीसैंण में नगर पंचायत थलीसैंण एवं कैन्यूर की महिला मंगल दल की सदस्यों कोे पर्यावरण संरक्षण एवं वनों को आग से बचाने की शपथ पूर्व प्रधान विनीता देवी ने दिलाई।
इस मौके पर पूर्व प्रधान विनीता देवी ने महिलाओं को पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधा रोपण को करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने पौधों की देखभाल करने, आग से बचाने के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि वनों को आग से बचाना अति आवश्यक है। क्योंकि वन है तो हम है। कहा कि कहीं भी वनों में आग लगती है तो हम सभी को मिलकर आग बुझाने में हर संभव सहयोग करना चाहिए। आग लगने से पर्यावरण दूषित होता है तथा वन संपदा को नुकसार होता है। इस अवसर पर रश्मि पोखरियाल, प्रियंका मैंदोला, मानसी, रीना, ईशा, अंजलि, श्वेता, शिवानी, मानसी, मीना, भगवती, जमुना, कीर्ति, शांति आदि मौजूद थे।