महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया

Spread the love

हल्द्वानी। एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को ट्रफी देकर सम्मानित किया। अध्यक्ष योगेंद्र कुमार साहू व संरक्षक रूपेंद्र नागर ने कहा की नारी शक्ति ही एक ऐसी शक्ति है जो सभी को एक मां के रूप में कभी एक बहन के रूप में कभी एक पत्नी के रूप में तो कभी एक बेटी के रूप में एकता के सूत्र में बांधकर रखती है। इस दौरान सचिव नन्दकिशोर आर्या, कोषाध्यक्ष बलराम हालदार, मार्गदर्शक अलका टंडन, मार्गदर्शक उमाकांत उपाध्याय, पूर्णिमा रजवार, चम्पा भगत, पूजा जोशी, जानकी कश्यप, सूरज मिस्त्री, सुशील राय, आर्यन प्रजापति, संदीप यादव, कबीर प्रजापति, रोहित कुमार, मुकेश कुमार, सूरज कुम्हार आदि लोग मौजूद रहे।
महिलाओं को अपने अधिकारों के लिए किया जागरूक
हल्द्वानी(आरएनएस)। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भारत ज्ञान विज्ञान समिति के समता समूह ने महिला जागरूकता कार्यक्रम किया। जिसमें महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में बताया गया। कार्यक्रम राजकीय प्राथमिक विद्यालय हल्दूपोखरा नायक में हुआ। मुख्य अतिथि ज्योति मेहता ग्रीन वुड ग्लोवल स्कूल की प्रधानाचार्या रहीं। कार्यक्रम समिति सचिव विमला जोशी व उपसचिव लोकेष्णा मिश्रा, सतीश कुमार एवं विद्यालय परिवार की सहभागिता से सुनियोजित ढंग से सम्पन्न हुआ। यहां प्रीती मौर्या, प्रतिज्ञा देवी, सरस्वती देवी, रेशमा, प्रेमा, हीराकाली, प्रेमादेवी, भावना, नीरज देवी, श्यामकली, पूजा आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *