पेयजल संकट से परेशान महिलाओं ने किया प्रदर्शन

Spread the love

पिथौरागढ़। पिछले तीन महीनों से अधिक समय से निगालपानी में पेयजल संकट से परेशान महिलाओं ने मंगलवार को अनिता देवी के नेतृत्व में धारचूला मुख्यालय में सम्बंधित विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर नाराजगी जताई।
महिलाओं ने एसडीएम दिवेश शाशनी को ज्ञापन सौपकर जलजीवन मिशन के तहत नागलिंग के लिए बनाई गई पेयजल योजना के दौरान निगालपानी को जल आपूर्ति करने वाली लाइन से पाइप निकालने का ठेकेदार पर आरोप भी लगाया है।महिलाओं ने शीघ्र पेयजल आपूर्ति सुचारू नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी है।इस दौरान दीपवती,दीपा देवी, गंगोत्री देवी,इंदिरा देवी,पूजा देवी, विमला देवी,कमला देवी,रुक्मणी देवी मुन्नी देवी,रुकमा देवी,शांति देवी राजेश्वरी देवी,गोदावरी देवी,अनीता देवी,गीता देवी,राधा देवी,बसंती देवी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *