मिसेज उत्तराखंड-2025 में महिलाओं ने रैंप वॉक किया

Spread the love

देहरादून(। सिनमिट कम्युनिकेशंस और रीजे इवेंट्स की ओर से आयोजित मिसेज उत्तराखंड-2025 में महिलाओं ने रैंप वॉक किया। सिनमिट कम्युनिकेशंस और रीजे इवेंट्स की ओर से गुरुवार को हाथीबड़कला स्थित मॉल परिसर में मिसेज उत्तराखंड-2025 के फर्स्ट लुक का आयोजन किया गया। प्रतिभागी 28 दिसंबर को होने वाले ग्रैंड फिनाले में अपना हुनर दिखाएंगी । आयोजकों ने बताया कि महिलाओं की बढ़ती डिमांड और उनके उत्साह को देखते हुए मिसेज उत्तराखंड प्रतियोगिता को शुरू करने का निर्णय लिया गया । मिसेज उत्तराखंड 2025 का ग्रैंड फिनाले का आयोजन 28 दिसंबर को होगा। इस दौरान कोरियोग्राफर जैज़ पुष्कर सोनी, हिमानी रावत, अनन्या भंडारी और राज कौशिक आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *