महिला कल्याण संस्था ने निर्धन छात्र-छात्राओं बांटी पुस्तकें

Spread the love

अल्मोड़ा। राजकीय इंटर कालेज स्यालीधार में महिला कल्याण संस्था की ओर से समग्र विकास संस्थान लखनऊ के सहयोग से सौ निर्धन छात्र- छात्राओं को निशुल्क कापी -किताबें बांटी गईं। मुख्य अतिथि विधायक मनोज तिवारी ने मेधावी बच्चों एवं निर्धन छात्र- छात्राओं को पुरस्त किया। अध्यक्षता प्रधानाचार्य उमेश पांडेय और संचालन प्रवक्ता दीप जोशी व पालिका के पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष मीता उपाध्याय ने संयुक्त रूप से किया। यहां संस्था की अध्यक्ष रीता दुर्गापाल, सचिव पुष्पा सती, अनीता रावत, मंजू रावत, ममता चौहान, आशा कर्नाटक, अनुराधा अग्रवाल, दीपा जोशी, गीता साह, आशा पंत, जन अधिकार मंच संयोजक त्रिलोचन जोशी, चन्द्रमणी भट्ट, ड़ प्रभाकर जोशी, आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *