महिलाओं को स्वरोजगार से जुड़ने के लिए किया प्रेरित

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : महिलओं को सशक्त बनाने के लिए एजुकेशन वेलफेयर सोसाइटी की ओर अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत सदस्यों ने महिलाओं को स्वरोजगार से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।
दुर्गापुरी क्षेत्र में संस्था की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इससे पूर्व, महिलाओं ने स्वच्छता को लेकर जागरूकता रैली भी निकाली। कार्यक्रम संयोजक शिवांगी जोशी ने महिलाओं को स्वरोजगार से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सरकार कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। महिलाओं को इन योजनाओं का लाभ उठाकर अपने परिवार की आर्थिकी को मजबूत बनाना चाहिए। इसके उपरांत महिलाओं को स्वच्छता के प्रति भी जागरूक किया गया। वक्ताओं ने कहा कि हमें सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा डालने के बजाय कूड़ेदान का उपयोग करना चाहिए। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विपिन कैंथोला व समाजसेवी गौरव जोशी ने संस्था के कार्यों की सराहना की। इस मौके पर मंजू देवी, जगदंबा नेगी, विमला देवी, यशोदा देवी, विंदी राणा, दुर्गा देवी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *