महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : उत्तराखंड खादी एवं ग्रामोद्योग श्रीनगर गढ़वाल द्वारा धागा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र धीरवाण ने कहा कि आज अधिक से अधिक महिलाएं खाद्य ग्राम उद्योग से जुड़ रही हैं जिससे कि महिलाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। भाजपा जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र रावत, लखपत भंडारी ने कहा कि कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत द्वारा श्रीनगर स्थित खादी ग्रामोद्योग को सर्वोपरी विभाग बनाने के लिए प्रयासरत हैं। कहा जल्द ही नगर में उत्तराखंड खादी एवं ग्रामोद्योग पुन: नए आयामों को छूएगा। इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी गणेश भट्ट, वासुदेव कंडारी, मीना असवाल, सौरभ पांडे, बीपेंद्र सिंह बिष्ट, पंकज सती, जगमोहन सिंह नेगी आदि मौजूद रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *