होलिका दहन से पूर्व महिलाओं ने की पूजा-अर्चना

Spread the love

बच्चों की टोलियों ने घर-घर जाकर खेली होली
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: होली के पर्व को लेकर शहरवासियों में उत्साह बना हुआ है। जगह-जगह लोग होली के गीतों पर झूमते हुए नजर आए। वहीं, शहर के विभिन्न मोहल्लों में होलीका दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। झंडाचौक में कांवड सेवा समिति की ओर से होलीका का निर्माण करवाया गया। होलीका दहन से पूर्व महिलाओं ने पूजा-अर्चना की।
सोमवार को मनाई जाने वाली होली से पूर्व शहर में रविवार को होलाष्टक बनाया गया। लोगों ने खूब उत्साह के साथ एक दूसरे पर रंग लगाते हुए होली की बधाईयां दी। जगह- जगह होली मिलन के कार्यक्रमों में जमकर अबीर-गुलाल उडाए गए। लोगों ने एक दूसरे को मिठाई भी दी। वहीं, मोहल्लों में जगह-जगह होलिका का निर्माण किया गया। युवाओं की टोली घर-घर जाकर होली के गीत गा रहे थे। शहर में मुख्य रूप से झंडाचौक में होलीका दहन हुआ। जहां होलीका दहन के दौरान सैकड़ों लोग मौजूद थे। व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए झंडाचौक व अन्य स्थानों पर पुलिस बल भी तैनात किया गया था। यातायात सुधारने के लिए पुलिस की अतिरिक्त टीमें तैनात थी।
बॉक्स समाचार
कैमिकल युक्त रंगों का न करें प्रयोग
वर्तमान में अबीर-गुलाल के साथ ही बाजार में कैमिकल युक्त रंग भी उपलब्ध हैं। लेकिन, यह रंग त्वचा के साथ ही सेहत के लिए भी काफी नुकसानदायक हैं। आज भी बाजार में कापर, सल्फेट, एल्यूमिनियम, ब्रोमाइड, मरकरी, सल्फाइड मिश्रित रंग धड़ल्ले से बिक रहे हैं। कैमिकर युक्त रंगों के बजाय हमें हर्बल रंगों का उपयोग करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *