हरिद्वार()। शारदीय नवरात्रि पर्व पर भूपतवाला में डांडिया महोत्सव में महिलाओं ने उत्साह से भाग लिया। महिलाओं ने रंग बिरंगी पोशाक पहनकर देवी की पूजा अर्चना कर नृत्य किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पद्मश्री विजेता डॉ. माधुरी बर्थवाल, पूर्व मुख्यमंत्री नित्यानंद स्वामी की पुत्री ज्योत्सना शर्मा ने दीप जलाकर किया। मुख्य अतिथियों कहा कि यह पर्व देवी शक्ति की आराधना का महापर्व है जो हमें सत्य, साहस और करुणा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।