महंगाई के विरोध में महिला कांग्रेस ने बजाई भैंस के आगे बीन

Spread the love

रुद्रपुर। बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस की महिला मोर्चा के तहत बड़ी संख्या में महिलाओं ने सुभाष कॉलोनी में भाजपा सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन किया और भैंस के आगे बीन बजाकर विरोध जताया। कहा केंद्र की मोदी सरकार महंगाई को नियंत्रित करने में नाकाम साबित हो चुकी है। केंद्र सरकार को जगाने के लिए कांग्रेस कई बार आंदोलन भी कर चुकी है, लेकिन सरकार के कानों तक कोई आवाज नहीं पहुंची। इसको ध्यान में रखते हुए महिलाओं ने भैंस के आगे बीन बजाकर विरोध जताया। गुरुवार को महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्षा मीना शर्मा बड़ी संख्या में महिलाओं के साथ सुभाष कॉलोनी पहुंची और प्रदर्शन करते हुए भैंस के आगे बीन बजाई। महिलाओं ने कहा बढ़ती महंगाई ने गरीब परिवारों के सामने आर्थिक संकट खड़ा कर दिया है। आरोप था कि डबल इंजन की भाजपा सरकार गूंगी बहरी हो गई है। जनता की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है।आशा कार्यकर्ती,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सरकारी कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर आंदोलित है। इस मौके पर महानगर महिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोनिका ढाली,पार्षद प्रीति साना,पार्षद बबीता बैरागी,प्रदेश महासचिव सरोज रानी,सोनू शर्मा,बकुल साना,तारावती,आशा रानी,प्रियंका,सरला ठाकुर,नीतू रस्तोगी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *