कर्णप्रयाग में महिला कांग्रेस ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला

Spread the love

चमोली। कर्णप्रयाग अस्पताल में दो चिकित्सकों के तबादले से नाराज महिला कांग्रेस ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही बदरीनाथ हाईवे पर प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। रविवार अपराह्न को महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष गोदांबरी रावत के नेतृत्व में यहां महिलाओं ने कर्णप्रयाग अस्पताल से चिकित्सकों के तबादले को लेकर नाराजगी व्यक्त की। महिलाओं ने कहा कि चमोली जिले में पहले से ही डाक्टरों का अभाव है। पिछले एक साल में जिले के एक दर्जनभर से अधिक डाक्टरों का तबादला सरकार यहां से कर चुकी है। यही नहीं विशेषज्ञ चिकित्सक दंत शल्यक और वरिष्ठ सर्जन को भी कर्णप्रयाग से भेज दिया गया है। हालात यह है कि फिजीशियन, बाल रोग विशेषज्ञ, रेडियोलजिस्ट जैसे डक्टर जिले में कहीं नहीं है। सिमली में महिला बेस अस्पताल को उपजिला अस्पताल बनाए जाने की साजिश सरकार रच रही है। कहा कि यदि सरकार ने जल्द डक्टरों का तबादला निरस्त नहीं किया तो कांग्रेस आम लोगों के साथ मिलकर आंदोलन करेगी। प्रदर्शन करने वालों में दुग्ध संघ की पूर्व अध्यक्ष राजेश्वरी नेगी, ब्लाक अध्यक्ष सोहनी भंडारी, गौचर की नगर अध्यक्ष रजनी लिंगवाल, पूर्व प्रमुख राधा देवी, अंशी बिष्ट, अनीता देवी, भारती मिंगवाल, सुशीला भारती, लक्ष्मी देवी, पीतांबरी देवी, गुड्डी देवी, अंजली देवी, शकंतला देवी, विजया रावत, मननी, सोनी, मीना भट्ट, मीना देवी, धनेश्वरी देवी, मीना कांडपाल, रूकमा देवी , ब्लाक अध्यक्ष राजेंद्र सगोई, महेश खंडूड़ी, आरके भट्ट, बिक्रम कठैत, बीरेंद्र सिंह मिंगवाल आदि शामिल थे।
सम्मेलन में की चर्चा
कर्णप्रयाग में आयोजित महिला कांग्रेस के जिला सम्मेलन में एकजुट होकर विधानसभा चुनावों में काम करने पर जोर दिया गया। सम्मेलन में कहा गया कि भाजपा सरकार की कुनीतियों से जनता त्रस्त है। प्रदेश की आधी आबादी को सरकार ने उपेक्षा के अलावा कुछ नहीं दिया। सम्मेलन में कई प्रस्तावों पर चर्चा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *