बढ़ती मंहगाई पर महिला कांग्रेस ने किया थाली पीटकर प्रदर्शन

Spread the love

पिथौरागढ़। देश में खाद्य तेल,रसोई,पेट्रोल,डीजल सहित अन्य चीजों की कीमतों में इजाफा होने पर महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थाली पीटकर प्रदर्शन किया। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार पर जनता का शोषण करने का आरोप लगाया। महिला कांग्रेस प्रभारी व बिहार की प्रदेश उपाध्यक्ष संयोगित के नेतृत्व में महिलाओं ने सिल्थाम में प्रदर्शन किया। कहा कि भाजपा सरकार महंगाई पर काबू नहीं कर पा रही है। दो साल से जनता कोरोना की मार से बेहाल है, ऐसे में डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस तथा दालों के मूल्यों मेंबढ़ोतरी कर जनता को बेहाल किया जा रहा है। भाजपा सरकार ने किसान, व्यापारी, कर्मचारी, छात्र, नौजवान सभी के साथ छल किया है। चुनाव में लंबे, चौड़े वादे कर वोट झटकने के बाद जनता को उपर वाले के भरोसे छोड़ दिया है। अच्छ सपने दिखाने का वादा करने वाली सरकार में जनता को बुरे दिन देखने पड़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *