महिला क्रिकेट प्रतियोगिता आज

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : युवा दिवस पर डांगी में एक दिवसीय महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को किया जाएगा। महिला मंगल दल डांगी की अध्यक्ष नीतू लिंगवाल ने बताया कि स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर युवा दिवस के रूप में शहीद मनीष पटवाल की स्मृति में डांगी में महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में आकर प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की अपील की है। बताया कि नारी समर्थ भारत एवं राष्ट्रीय सह संयोजिका कुसुम चमोली व पूर्व सभासद यशोदा नेगी संयुक्त रूप से प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *