महिला क्रिकेट : ध्रुवपुर क्लब व दुर्गा टाइटन ने जीता मैच

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : सिम्मलचौड़ स्थित महादेव क्रिकेट ग्राउंड में महिलाओं के लिए तिलू रौतेली महिला क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन दो का आयोजन किया गया। पहले दिन का मुकाबले ध्रुवपुर क्लब व दुर्गा टाइटन के नाम रहा।
आयोजित मैच का शुभारंभ बार संघ के अध्यक्ष अजय कुमार पंत, भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रवेश रावत ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कहा कि प्रत्येक महिला को वीर तिलू रौतेली के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। टूर्नामेंट के आयोजक प्रेम सिंह नेगी ने बताया कि पहला मैच अभिभव परिवार व ध्रुवपुर क्लब के बीच खेला गया। अभिभव परिवार ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मात्र 33 रन बनाए, जबकि, ध्रुवपुर क्लब की टीम ने तीन ओवर में ही 34 रन बनाकर मैच अपने नाम कर दिया। टीम नेंनिशा नेगी ने सबसे अधिक 24 रन बनाए। दूसरा मैच दुर्गा टाइटन व भारत स्वाभिमान क्लब के बीच खेला गया। दुर्गा टाइटन की रीना ने नाबाद रहते हुए 53 रन बनाए। पूरी टीम ने कुल 99 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में भारत स्वाभिमान की टीम मात्र 50 रन पर ही आउट हो गई। इस मौके पर विवेक रावत, आशीष रावत, धर्मेंद्र सिंह, रणवीर सिंह, मुकेश आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *