चमोली में महिला दिवस मनाया

Spread the love

 

चमोली। महिलाओं ने अन्तर्राष्टीय महिला दिवस चमोली जिले में उत्सव की तरह मनाया। जिले में इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये। जिसमें नगर, शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में भाग लेकर अपनी ताकत, अधिकार और प्रतिभा का प्रदर्शन किया ।जिला मुख्यालय में महिला आयोग की उपाध्यक्ष पुष्पा पासवान की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने विचार संवाद , सांस्तिक कार्यक्रमों के माध्यम से नारियों के अधिकार और सम्मान की बात कही। मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने महिला अधिकारों और सुरक्षा की जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्ष राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष पुष्पा पासवान ने महिला अधिकार और महिलाओं के हित में बनी कानूनी प्रक्रिया की जानकारी दी। अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने पुलिस मैदान में कालेज और स्कूली छात्राओं के लिये आत्मरक्षा शिविर का शुभारम्भ किया।
उन्होंने इस अवसर पर कहा महिलाऐं आज के दौर में दुनिया के हर क्षेत्र में अग्रणी और प्रेरक बनीं है। इस अवसर पर शिक्षा विद सुशीला सेमवाल , उत्तराखंड राज्य आन्दोलन कारी चन्द्रकला बिष्ट को सम्मानित किया गया। कठ्यूड़ गांव में आयोजित समारोह में मुख्य अथिति से लेकर आयोजन और संचालन में महिलाएं ही रहीं। मुख्य अतिथि वन क्षेत्रअधिकारी आरती मैठाणी ने कहा महिलाओं ने परिवार,समाज ,देश दुनिया में अपनी अपार शक्ति से प्रेरक का कार्य किया है । इस अवसर पर महिलाओं ने सांस्तिक कार्यक्रमों के माध्यम से जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण के संदेश दिये। गोपेश्वर में रामचन्द्र भट्ट सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में इस अवसर पर मुख्य शिक्षा अधिकारी कुलदीप गैरोला और राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष पुष्पा पासवान को सम्मानित किया गया। पांडुकेश्वर में इस अवसर पर आयोजित समारोह में 70 से अधिक आयु वर्ग की महिलाओं का सम्मान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *