शराब के खिलाफ महिलाओं का प्रदर्शन

Spread the love

चमोली। कर्णप्रयाग के बगोली बाजार में रविवार को महिलाओं ने अवैध शराब के खिलाफ रैली निकालकर प्रदर्शन किया। इस दौरान महिलाओं ने कहा कि प्रशासन और आबकारी विभाग की लापरवाही से गांव-गांव अवैध शराब की बिक्री हो रही है। जिससे गांवों का माहौल अराजक हो रहा है। रविवार को बगोली की ग्राम प्रधान बसंती देवी के नेतृत्व में महिलाएं बाजार पहुंची। यहां महिलाओं ने एकजुट होकर अवैध शराब के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रैली निकाली। महिलाओं ने कहा कि बगोली सहित आस-पास के गांवों में शराब की अवैध बिक्री हो रही है। जो कम उम्र के बच्चों को भी बेचा जा रहा है। जिससे घर परिवार ही नहीं बल्कि समाज का ताना बाना भी खराब हो रहा है। युवा पीढ़ी नशे की गर्त में जा रही है। महिलाओं ने क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री को रोकने के लिए प्रशासन और आबकारी विभाग से कार्रवाई की मांग की। साथ ही अवैध शराब बेचने वालों को चेतावनी दी यदि जल्द ऐसे त्य को बंद नहीं किया गया तो महिलाएं एकजुट होकर अवैध शराब केख खिलाफ अभियान चलाएंगी। प्रदर्शन करने वालों में महिला मंगल दल अध्यक्ष हेमा देवी, शशि कठैत, बीना देवी, बसंती देवी, भुवना देवी, विजया देवी, उर्मिला देवी, कमला देवी सहित कई महिलाएं शामिल थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *