समूह के माध्यम से होगी महिलाओं की आर्थिकी मजबूत

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : एसबीआई के ग्रामीण प्रशिक्षण स्वरोजगार संस्थान (आरसेटी) पौड़ी के तत्वावधान में 13 दिवसीय सूक्ष्म उद्यमिता विकास प्रशिक्षण में महिलाओं को कई जानकारी दी गई। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में समूहों के माध्यम से महिलाएं अपनी आर्थिकी को मजबूत कर सकती हैं।
ब्लाक यमकेश्वर के ग्राम सिरासु में आयोजित प्रशिक्षण में संस्थान की ओर से कृतिका जोशी ने स्वयं सहायता समूह को सूक्ष्म और लघु उद्योगों (एमएसएमई) की तकनीकी जानकारियां दीं। इस मौके पर पीडी डीआरडीए एसके राय ने ग्रामीणों को सरकार की ओर से संचालित कार्यक्रमों और योजनाओं की जानकारी दी। कहा कि 13 दिनी प्रशिक्षण के दौरान उन्हें विभिन्न प्रकार की सामग्रियों के निर्माण की जानकारी दी जाएगी। कहा कि सरकार की ओर से समूहों के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं संचालित हो रही हैं। जो कि मौजूदा समय में महिलाओं की आजीविका बढ़ाने में सहायक हो रही हैं। इस मौके पर आरसेटी निदेशक मीनाक्षी शुक्ला ने ग्रामीणों को प्रशिक्षण कार्यक्रम की विस्तार से जानकारियां दी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *