लोहाघाट में महिलाओं की होली ने जमाया रंग

Spread the love

 

चम्पावत। होली रंग महोत्सव से पूर्व नगर के ठाड़ाढुंगा मोहल्ले में महिलाओं की खड़ी होली रंग जमाया। इस दौरान महिलाओं ने कई होलियों का गायन किया। ठाड़ाढुंगा में होली महोत्सव की अध्यक्ष मीना ढेक के नेतृत्व में महिलाओं ने बीते एक सप्ताह से रोजाना होली के गायन में जुटी हैं। होली गायन में बुजुर्ग महिलाएं भी प्रतिभाग कर रही हैं। अध्यक्ष मीना ढेक ने बताया कि नगर के रामलीला मैदान में 19 और 20 मार्च को होने वाले होली रंग महोत्सव के आयोजन को लेकर वह रोजाना दो घंटे खड़ी होली का अभ्यास कर रहीं हैं। उन्होंने होली गायन में महिलाएं भी रोजाना एक जगह एकत्र हो रहीं हैं। उन्होंने बताया कि होली गायन में कई बुर्जुग महिलाएं भी प्रतिभाग कर रही हैं। उन्होंने बताया कि होली का गायन अनुसाशन को ध्यान में रखकर किया जा रहा है। इस मौके पर दीपा मेहता, गंगा जोशी, निर्मला सुतेड़ी, कलावती लडवाल, ललिता जोशी, चन्द्रा पुनेठा, बीना जोशी, माया रावत आदि महिलाएं मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *