16, 17 मार्च को महिला होलिकोत्सव की रहेगी धूम

Spread the love

अल्मोड़ा। महिला कल्याण संस्था की आगामी 16 व 17 मार्च को होने वाले महिला होलिकोत्सव के आयोजन के संबंध में एक बैठक आयोजित हुई। बैठक में सभी सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गई। 16 मार्च को प्रात: 11 बजे से नंदा देवी मंदिर परिसर में सर्वप्रथम बच्चों की होली का आयोजन किया जाएगा उसके बाद अल्मोड़ा की महिलाओं की टीमों की होली की प्रतियोगिता होगी। 17 मार्च को सर्वप्रथम सांस्तिक जुलूस का आयोजन सिद्घ नौला मंदिर से प्रात: 11 बजे शुरू होगा, जो मल्ला महल होते हुए नंदा देवी मंदिर परिसर में अपराह्न 01 बजे पहुंचेगा। जहां प्रतियोगिता प्रारंभ होगी। इस वर्ष सांस्तिक जुलूस में वृंदावन की होली, लठमार होली, राधा ष्ण की होली, शिव पार्वती की होली, रति कामदेव की होली, पंजाबी होली, राजस्थानी होली, नेपाली होली आदि देखने को मिलेगी। मल्ला महल में प्रत्येक टीम को अपने प्रदर्शन के लिए 2 मिनट का समय दिया जाएगा। 16 मार्च को प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर आई टीमों की 17 मार्च को बाहर से आई टीमों के साथ प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता में टीमें नैनीताल, हल्द्वानी, बागेश्वर, भीमताल, ताकुला आदि स्थानों से प्रतिभाग करने आ रही हैं। बैठक में संस्था अध्यक्ष रीता दुर्गापाल, उपाध्यक्ष मीता उपाध्याय, चंद्रा अग्रवाल, मंजू अग्रवाल सचिव पुष्पा सती आदि उपस्थित रहीं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *