रस्सा-कस्सी प्रतियोगिता में महिला मंगल दल डांग रहा विजेता

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : कफोलस्यू विकास समिति द्वारा अगरोडा में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान महिला रस्सा-कस्सी प्रतियोगिता व ग्रामीणों के लिए आंखों की उपचार के लिए कैंप का भी आयोजन किया गया।
कफोलस्यूं विकास समिति द्वारा अगरोडा में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य गो सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अणंथ्वाल ने किया। उन्होंने समिति द्वारा किए जा रहे इस तरह के कार्यक्रम की सराहनों की। कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से ग्रामीणों को कई जानकारियां मिलती है। इस दौरान आयोजित महिला रस्सा-कस्सी प्रतियोगिता में डांग ने पहला, ध्वीली ने दूसरा स्थान हासिल किया। कार्यक्रम में सतपुली से आए होल्यारों की टीम ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर ग्रामीणों का मन मोह लिया। इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा स्ट्राल लगाकर विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में हंस फाउंडेशन द्वारा आयोजित चिकित्सा शिविर में 91 लोगों के नेत्र जांच करते हुए 23 को ऑपरेशन का परामर्श दिया गया। जबकि स्वास्थ्य विभाग द्वारा 76 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। होली मिलन समारोह के संयोजक समाजिक कार्यकर्ता हेमंत मोहन बिष्ट ने बताया कि रस्सा-कस्सी प्रतियोगिता में 14 टीमों ने प्रतिभाग किया। जिसमें महिला मंगल दल डांग विजेता और ध्वीली बिष्ट उप विजेता रहा। प्रतियोगिता निर्णायक मंडल में कै. महावीर रावत, भीम सिंह बिष्ट, सुभाष गुसाईं, भूपेंद्र सिंह नेगी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस मौके पर विवेक उपाध्याय परियोजना निदेशक डीआरडीए, जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, तहसीलदार दिवान सिंह राणा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विशाल शर्मा, खंड विकास अधिकारी कल्जीखाल गंगा प्रसाद लखेड़ा, एसडीओ विद्युत विभाग गोविंद सिंह रावत, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग सुनीता तोपाल सहित ग्राम पंचायत अगरोड़ा प्रशासक कविंद्र सिंह बिष्ट, प्रशासक मल्ली पल्ली जयवीर रावत, महावीर सिंह, सूबेदार मातवर सिंह, रणवीर सिंह बिष्ट, अर्जुन सिंह रावत, पूर्व प्रधान बीरेंद्र सिंह रावत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *