सड़क के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन

Spread the love

रुद्रपुर। प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत 18 वर्ष पूर्व बनी सड़क जर्जर होने से आक्रोशित महिलाओं ने सड़क पर उतर कर प्रदर्शन किया। पीएमजीएसवाई के तहत 2003 में पिछली सुनखरी, धूमखेड़ा, कोदाखेड़ा को राष्ट्रीय राज्य मार्ग से जोड़ने के लिए बनी सड़क देखरेख के अभाव में टूट कर क्षतिग्रस्त हो गई है। सड़क में एक से डेढ़ फुट तक के गड्ढे होने के चलते आए दिन दो पहिया वाहन सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क के पुनर्निर्माण की कई बार मांग की गई। सुनवाई नहीं होने पर ग्रामीणों ने पिछले दिनों सड़क बनाने के लिए सड़क बनाओ संघर्ष समिति का गठन किया था। बुधवार को ग्रामीणों ने सड़क बनाओ संघर्ष समिति के बैनर तले सड़क पर उतर कर नारेबाजी कर आक्रोश व्यक्त किया। समिति के अध्यक्ष रजनेश राणा ने कहा कि पिछली सुनखरी को अन्य ग्रामों को जोड़ने वाले सभी मार्ग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *