महोत्सव में महिलाओं की प्रस्तुतियों ने मोहा दर्शकों का मन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : युवा कल्याण विभाग की ओर से विकासखंड दुगड्डा में सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें पहाड़ की महिलाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान महिलाओं को सम्मानित भी किया गया।
दुगड्डा में आयोजित महोत्सव का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख रुचि कैंत्यूरा ने दीप प्रज्जवलित कर किया। उन्होंने कहा कि आज हर कोई पहाड़ से पलायन रोकने की बात कह रहा है। लेकिन, पलायन को रोकने में सबसे बड़ी भूमिका उन लोगों की है जो आज भी गांव में रहकर अपना जीवन व्यापन कर रहे हैं। कहा कि पहाड़ में कई संसाधन हैं जिससे हम स्वयं की आर्थिकी को मजबूत बना सकती हैं। आज पहाड़ में कई महिलाएं समूह बनाकर स्वरोजगार कर रही हैं। हमारा उद्देश्य स्वरोजगार से जुड़ी महिलाओं को प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम में महिलाओं ने गढ़वाली, कुमाऊंनी सहित अन्य गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किए। महिलाओं ने अपनी पहाड़ की संस्कृति व सभ्यता को भी बचाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *